यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे के आसार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Sep 2022 10:20 AM
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे के आसार
ऑडियो सुनें

लखनऊ. यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा. मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने महंगाई, कानून-व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायक आज पार्टी ऑफिस से विधान भवन तक पैदल मार्च करेंगे. हालांकि सपा के पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. अखिलेश यादव के आवास, सपा दफ्तर से लेकर रास्ते में कई जगह बेरिकेडिंग लगाई गई है.

उधर सपा के पैदल मार्च पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तंज कस्ते हुए कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है. अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी लगातार चार चुनाव हार चुकी है. सरकार जनता के मुद्दों पर काम कर रही है. ऐसे में सपा के पैदल मार्च का कोई मतलब नहीं निकलता. उधर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा के पैदल मार्च को ड्रामा बताया है.

सपा के पैदल मार्च को नहीं मिली अनुमति 
इस बीच पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च को अनुमति नहीं दी है. 9.30 बजे से अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालना था. अब सपा विधायकों को राजभवन के पास ही रोक दिया जाएगा. इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. सपा विधायकों का आरोप है कि यह लोकतंत्र की हत्या है. अगर हम शांतिपूर्ण तरीके से सदन में जाना चाहते हैं तो दिक्कत क्या है?

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav