लड़कियों के टॉयलेट में ताकझांक करने वाला युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 20 Sep 2022 05:00 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. IIT बॉम्बे (IIT Bombay) में लड़कियों के टॉयलेट में ताकझांक करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police)  ने बताया कि रविवार देर रात जब एक छात्रा टॉयलेट में थी तो उसने देखा कि आरोपी उसे खिड़की से देख रहा था. इस पर उसने शोर मचाया और इसके बाद सिक्‍योरिटी स्‍टाफ ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोप की पहचान पिंटू गरिया के तौर पर हुई है और वह IIT कैंपस की कैंटीन में काम करता है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अन्‍य बातों को लेकर जांच जारी है. लड़कियों का आरोप है कि आरोपी युवा ने उनके वीडियो बनाए, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्‍हें युवक के फोन से ऐसे कोई वीडियो नहीं मिले हैं. हालांकि इन आरोपों को लेकर युवक से पूछताछ जारी है. इधर छात्राओं का कहना है कि उन्‍हें सुरक्षित माहौल दिया जाना चाहिए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav