पंजाब के मुख्यमंत्री मान के ‘‘नशे में’’ होने के आरोपों पर गौर करेंगे : सिंधिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Sep 2022 07:22 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री मान के ‘‘नशे में’’ होने के आरोपों पर गौर करेंगे : सिंधिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह इन आरोपों पर गौर करेंगे कि ‘‘नशे में होने के कारण’’ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर दिल्ली आने वाले विमान से उतार दिया गया था.
मंत्री ने जोर दिया कि तथ्यों को सत्यापित करना महत्वपूर्ण है. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि मान को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर लुफ्थांसा के विमान से इसलिए उतारा गया क्योंकि वह ‘‘नशे में’’थे.
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए सिंधिया को पत्र लिखा है.

सिंधिया ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, “यह कथित घटना अंतरराष्ट्रीय धरती पर हुई है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तथ्यों को सत्यापित करें. यह विमानन कंपनी लुफ्थांसा पर है कि वह विवरण पेश करे. मुझे जो अनुरोध भेजा गया है, मैं निश्चित रूप से उस पर गौर करूंगा.’’ आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्ष के आरोपों को निराधार करार देते हुए खारिज कर दिया है.
मान जर्मनी की आठ दिवसीय यात्रा से सोमवार को लौटे. वह निवेश आर्किषत करने के मकसद से जर्मनी गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu