राजनाथ, शाह और नड्डा ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Sep 2022 12:10 PM
राजनाथ, शाह और नड्डा ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने बुधवार को हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया। श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे।

दिल्ली के एक होटल में व्यायाम करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी। तभी से वह जीवन रक्षक उपकरणों पर थे और होश में नहीं आए।

राजनाथ ंिसह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन से मुझे गहरा दु:ख हुआ है। वे एक मंजे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जÞंिदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफÞी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

शाह ने कहा कि राजू श्रीवास्तव का एक विशिष्ट अंदाज था और अपनी अद्भुत प्रतिभा से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें।’’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार सुनकर वह नि:शब्द हो गए।
उन्होंने कहा, ‘‘राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।’’ सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्रीवास्तव को एक बेहतरीन कलाकार और जÞंिदादिल इंसान बताया और कहा कि अपनी कला व प्रतिभा से वह अनेकों कलाकारों के प्रेरणास्रोत बनें।

उन्होंने कहा, ‘‘राजू श्रीवास्तव का निधन दु:खद है। उनका जाना हास्य कला की एक विधा के युग का समापन है, उनके निधन से हुई रिक्तता की भरपाई सम्भव नहीं है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोकाकुल परिवार व उनके प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav