JDU, शिअद और शिवसेना ने संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए राजग का साथ छोड़ा: तेजस्वी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Sep 2022 06:38 PM
JDU, शिअद और शिवसेना ने संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए राजग का साथ छोड़ा: तेजस्वी
ऑडियो सुनें

फतेहाबाद. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि जनता दल (यूनाइटेड), शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना ने संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ा है.

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और इसे ‘‘बड़का झूठा पार्टी’’ करार दिया. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हालिया जनसभा के दौरान बिहार के पूर्णिया जिले में एक हवाई अड्डा होने की बात कही, जबकि शहर में कोई हवाई अड्डा है ही नहीं.

बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर ंिसह बादल और शिवसेना के सांसद अरंिवद सावंत की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि ये सभी राजग के सदस्य थे. तेजस्वी ने दावा किया कि इन सभी ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़ा है.

उन्होंने पूछा कि राजग अब कहां रह गया है. तेजस्वी ने कहा कि एक ओर बिहार सरकार ने लोगों को नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है, तो वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu