जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Sep 2022 08:58 PM
जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएएम) का एक सदस्य मारा गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सुरक्षा बलों को कुलगाम के अहवाटू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया.

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी घेराबंदी वाले इलाके में मौजूद हैं.

कुमार ने एक ट्वीट में कहा, ”प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादी मुठभेड़ के बीच फंसे हैं. दोनों आतंकवादी कईं आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे थे.” पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आतंकियों में से एक मुठभेड़ में मारा गया जबकि मुठभेड़ अभी भी जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu