भीषण सड़क हादसे में पशु चिकित्सक समेत तीन की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Sep 2022 02:43 PM
भीषण सड़क हादसे में पशु चिकित्सक समेत तीन की मौत
ऑडियो सुनें

इंदौर: इंदौर में बृहस्पतिवार देर रात खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत में 35 वर्षीय पशु चिकित्सक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लसूड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात महू से देवास की ओर जा रहे तीन मोटरसाइकिल सवार इंदौर के बायपास रोड पर एक पुल के पास खड़े ट्रक से टकरा गए। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रितेश यादव (35), रोहित यादव (32) और राजा यादव (32) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल रितेश पेशे से पशु चिकित्सक थे। पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav