जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Oct 2022 05:31 PM
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान शोपियां जिले के नौपोरा इलाके के रहने वाले नसीर अहमद भट के तौर पर की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के बासकुचन इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकवादी मारा गया.
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर संभाग) विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकवादी, आतंकवाद के कई मामलों में संलिप्त था और हाल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों से बचकर भागने में कामयाब हुआ था.

सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शोपियां के नौपोरा बासकुचन इलाके में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान नसीर अहमद भट के तौर पर की गई. आतंकवाद में संलिप्तता से संबंधित सामग्री,एके राइफल सहित गोला-बारूद बरामद किया गया है. वह कई आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त था और हाल में मुठभेड़ के दौरान बच गया था.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu