उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू ले जाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Oct 2022 09:31 PM
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू ले जाया गया
ऑडियो सुनें

गुरुग्राम/लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद यहां मेदांता अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सिंह के परिवार के सदस्य गुरुग्राम पहुंच रहे हैं. सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से वहां मौजूद हैं, जबकि पार्टी के अध्यक्ष व मुलायम के बेटे अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है. सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह जी के खराब तबीयत का समाचार प्राप्त हुआ. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं.’’ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu