राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के दो-दिवसीय दौरे पर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Oct 2022 01:26 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के दो-दिवसीय दौरे पर
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार यानी आज से गुजरात का दो-दिवसीय दौरा आरंभ होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, मुर्मू अपने गुजरात दौरे की शुरुआत सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम जाकर करेंगी। वह गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी।

राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति मुर्मू अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन गांधी आश्रम जाएंगी और इसके बाद गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे।’’

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वह दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, ंिसचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। बयान के अनुसार, शाम को वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी।

बयान के अनुसार, मुर्मू चार अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप मंच ‘हरस्टार्ट’ का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav