राजनाथ सिंह ने फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने को मंजूरी दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Oct 2022 06:40 PM
राजनाथ सिंह ने फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने को मंजूरी दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने को मंजूरी दे दी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. दशहरा समारोह से पहले इस छावनी का नाम बदला गया है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘ फैजाबाद छावनी अब अयोध्या छावनी के नाम से जाना जाएगा.’’

सिंह फिलहाल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. वह मंगलवार शाम को देहरादून में सैनिकों के साथ ‘बड़ा खाना’ खायेंगे. बुधवार को वह विजयदशमी के मौके पर चमोली में ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे. वह औली और माना में सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे एवं बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu