भाजपा नेताओं ने सरकारों के प्रमुख के रूप में 21 साल पूरा करने पर मोदी के नेतृत्व को सराहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Oct 2022 08:32 PM
भाजपा नेताओं ने सरकारों के प्रमुख के रूप में 21 साल पूरा करने पर मोदी के नेतृत्व को सराहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री सहित सरकारों के प्रमुख के रूप में 21 साल पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और ‘‘देश के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा’’ की सराहना की. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज ही के दिन 21 साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के प्रति निष्कलंक और निस्वार्थ सेवा की शुरुआत की थी. वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद से मोदी शासन में व्यापक बदलाव ला रहे हैं, जो मजबूत और भरोसेमंद भारत का निर्माण कर रहा है.’’ केंद्रीय मंत्री हरदीप ंिसह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वित्तीय और सामाजिक समायोजन के जरिए दयाभाव और समर्पण से लोगों की सेवा की है और उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस दूरदृष्टि भरे नेतृत्व को 21 साल हो गए हैं.’’ मोदी ने आज ही के दिन 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था और वहां भाजपा को लगातार विधानसभा चुनावों में जीत दिलाने में सफलता हासिल की. उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया और फिर देश के प्रधानमंत्री बने. इसके बाद 2019 के संसदीय चुनाव में भी उनके नेतृत्व में भाजपा को शानदार सफलता मिली. वह लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu