धर्मांतरण कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर पुलिस मंगलवार को पूर्व मंत्री गौतम से करेगी पूछताछ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Oct 2022 10:12 PM
धर्मांतरण कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर पुलिस मंगलवार को पूर्व मंत्री गौतम से करेगी पूछताछ
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से एक धर्मांतरण कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर मंगलवार को पूछताछ करेगी. इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की कथित तौर पर ंिनदा की गई थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि गौतम को कुछ अन्य लोगों के साथ पूछताछ के लिए पेश होने के वास्ते नोटिस जारी किया गया है .

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री से कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के बारे में पूछताछ की जाएगी और वास्तव में वहां क्या हुआ था, उनसे इसके बारे में विवरण मांगा जाएगा. धर्मांतरण संबंधी एक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को लेकर उपजे विवाद के बाद गौतम ने दिल्ली सरकार के मंत्री पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया था. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल किया और उन पर “हिंदू विरोधी” होने का आरोप लगाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu