उत्तर प्रदेश: गर्भवती महिला, उसकी नाबलिग बहन की हत्या

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Oct 2022 01:33 PM
उत्तर प्रदेश: गर्भवती महिला, उसकी नाबलिग बहन की हत्या
ऑडियो सुनें

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला में जरीफनगर थाना क्षेत्र में आठ महीने की गर्भवती महिला और उसकी नाबालिग बहन की उनके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान शेखपुरा गांव निवासी लज्जावती (35) और मंजू (10) के तौर पर हुई है। मंगलवार रात को घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओ पी ंिसह और पुलिस अधीक्षक देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि लज्जावती के जेठ आरोपी जंडेल ंिसह और बहोरी ंिसह फरार हैं। पीड़िता का पति कमल ंिसह हरियाणा में काम करता है। एसएसपी ओपी ंिसह ने कहा, ‘‘प्रतीत होता है कि उन्होंने हत्या के लिए धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

हमारी टीम उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।’’ अधिकारियों ने बताया कि हत्याओं के पीछे पारिवारिक विवाद का अंदेशा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav