भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन, राहुल गांधी ने चल्लकेरे से पदयात्रा की शुरुआत की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Oct 2022 02:10 PM
भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन, राहुल गांधी ने चल्लकेरे से पदयात्रा की शुरुआत की…
ऑडियो सुनें

कर्नाटक: भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चल्लकेरे से पदयात्रा की शुरुआत की। बता दें कि देशभर में कांग्रेस को फिर से अपनै पैरों पर खड़ा करने में जुटे राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। तमिलनाडु से शुरू होकर यह यात्रा केरल को पार करके अब कर्नाटक में पहुंच गई है। इस दौरान यात्रा में अजीबोगरीब वाकये दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसी एक लड़की ने राहुल गांधी के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि सब लोग हैरान रह गए।

वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी अपने सहयोगी सचिन पायलट और दूसरे नेताओं के साथ कर्नाटक में यात्रा निकाल रहे हैं। उनके चारों ओर कर्नाटक पुलिस के अलावा सीआरपीएफ का कमांडो दस्ता भी सुरक्षा में साथ-साथ चल रहा है। अचानक एक लड़का और एक लड़की तेजी के साथ सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के पास पहुंचने की कोशिश करते हैं।

उन्हें ऐसा करते देख सुरक्षा कमांडो अचानक हड़बड़ा जाते हैं। वे लड़के को लपककर पीछे की ओर धकेल देते हैं लेकिन लड़की उन्हें चकमा देकर राहुल गांधी के पास पहुंच जाती है। उसे इस तरह अपने पास आते देखकर एकबारगी राहुल गांधी भी हैरान रह जाती है। इसी दौरान लड़की उन्हें कुछ कहती है और अचानक उनके गालों पर किस कर लेती है। यह देखकर राहुल गांधी मुस्करा उठते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav