10 साल पहले आधार बनवाने वाले लोग अपनी सूचनाएं अद्यतन कराएं: UIDAI का आग्रह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Oct 2022 07:41 PM
10 साल पहले आधार बनवाने वाले लोग अपनी सूचनाएं अद्यतन कराएं: UIDAI का आग्रह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय विशिष्­ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने उन लोगों से अपने दस्तावेजों एवं जानकारियों को अद्यतन (अपडेट) कराने का आग्रह किया है जिन्होंने अपना आधार दस साल से पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं कराया है.
यूआईडीएआइई ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सूचनाएं अद्यतन करने का काम आॅनलाइन या आधार केंद्रों पर जाकर दोनों तरीकों से किया जा सकता है. हालांकि उसने इसे अनिवार्य नहीं बताया है.

उसने कहा, ‘‘ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था एवं उसके बाद इन सालों में कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों से दस्तावेज अपडेट करवाने का आग्रह किया जाता हैे’’ निकाय ने कहा कि यूआईडीएआइई ने इस संबंध में आधार धारकों को दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है और आधार धारक व्यक्तिगत पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता हैे बयान में कहा गया है कि इन दस साल के दौरान, आधार संख्या किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरी है और आधार संख्या का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है. यूआईडीएआइई ने कहा कि इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, लोगों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन में कोई असुविधा नहीं होे

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu