जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Oct 2022 03:08 PM
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरन कृष्ण पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जख्मी कृष्ण को शोपियां अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav