कांग्रेस छोड़ चुके टीएमसी नेता अभिजीत मुखर्जी ने खरगे के समर्थन में ट्वीट किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 17 Oct 2022 04:10 PM
कांग्रेस छोड़ चुके टीएमसी नेता अभिजीत मुखर्जी ने खरगे के समर्थन में ट्वीट किया
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे के समर्थन में ट्वीट कर अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी, क्योंकि वह पिछले साल कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को जारी मतदान में मल्लिकार्जुन खरगे का मुकाबला शशि थरूर से है। अभिजीत के पिता दिवंगत प्रणब मुखर्जी और दादा भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे थे। दो बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद चुने गए अभिजीत मुखर्जी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस पार्टी के सभी मतदाताओं से अपील है कि वे बेहद वरिष्ठ नेता खरगे जी को चुनें, जिन्होंने लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व किया था।’’

अभिजीत के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों ने उन्हें छोड़ दी गई पार्टी के मामलों में हस्तक्षेप न करने की सलाह दी, जबकि अन्य ने उनकी भविष्य की राजनीतिक योजनाओं का अनुमान लगाया। इस मामले पर अभिजीत मुखर्जी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मेरी कांग्रेस में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। मैं केवल खरगे जी के प्रति समर्थन जता रहा था क्योंकि वह मेरे पुराने नेता रहे हैं और मेरे परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav