पत्नी का मायके से लौटने से इंकार, पत्नी, बेटों और सास-ससुर की ली जान, फिर अपनी जान दे दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Oct 2022 07:28 PM
पत्नी का मायके से लौटने से इंकार, पत्नी, बेटों और सास-ससुर की ली जान, फिर अपनी जान दे दी
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. पंजाब के लुधियाना में 30-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो सौतेले बेटों और सास-ससुर को जलाकर मार डालने के एक दिन बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलदीप सिंह ने लुधियाना में सिधवान बेट के पास अपने खुर्शेदपुर गांव में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने कहा था कि सिंह ने जालंधर जिले में सोमवार देर रात अपनी पत्नी परमजीत कौर, उसके पूर्व पति से पैदा दो बेटों- अर्शदीप (8) और अनमोल (5) तथा उसके पिता सुरजन सिंह और मां जोंिगदरो को कथित तौर पर जलाकर मार डाला था. वह परमजीत कौर के अपने मायके से उसके घर लौटने से इनकार करने को लेकर नाराज था.

कौर अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ पिछले पांच-छह महीने से पंजाब के जालंधर जिले में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी.
सिंह चाहता था कि उसकी पत्नी लुधियाना के खुर्शेदपुर गांव स्थित उसके घर लौट जाए, लेकिन उसने मना कर दिया, क्योंकि कथित तौर पर सिंह उसे और उसके बच्चों को पीटा करता था. घटना की रात सिंह और उसके दो साथियों ने सो रहे पांचों लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि दो साथियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu