प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर पहुंचे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 21 Oct 2022 12:41 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर पहुंचे
ऑडियो सुनें

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रसिद्ध केदारनाथ पहुंचे, जहां वह विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही कुछ नयी परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री के देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत ंिसह, मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की। मोदी के दौरे के मद्देनजर केदारनाथ मंदिर को कई ंिक्वटल फूलों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री पहले केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे जिसके बाद 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे। इसके अलावा, केदारनाथ में मोदी मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे तथा वहां जारी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद, प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

दोपहर बाद वह बदरीनाथ के निकट स्थित सीमांत माणा गांव में सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह अराइवल (आगमन) प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का केदारनाथ एवं बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनायें धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav