देश में कई जगह दिखा आंशिक सूर्य ग्रहण, खगोल प्रेमियों ने टकटकी लगाकर देखी सूरज की आंख मिचौली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Oct 2022 09:24 PM
देश में कई जगह दिखा आंशिक सूर्य ग्रहण, खगोल प्रेमियों ने टकटकी लगाकर देखी सूरज की आंख मिचौली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. देश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण देखा गया और खगोल विज्ञान प्रेमियों ने चंद्रमा द्वारा सूर्य के प्रकाश दायरे को ढक देने के इस आकाशीय नजारे को टकटकी लगा कर बड़ी रुचि के साथ देखा।

आंशिक सूर्य ग्रहण देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। श्रीनगर में सूर्य का अधिकतम धुंधलापन 55 प्रतिशत देखा जा रहा है। दिल्ली में ग्रहण की शुरुआत शाम 4:29 बजे हुई। यह ग्रहण शाम में लग रहा है, इसलिए इस खगोलीय घटना का अंत दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह सूर्यास्त के बाद होगा।.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu