अमित शाह ने गुजरात चुनाव से पहले सौराष्ट्र क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ की बैठक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Oct 2022 08:38 PM
अमित शाह ने गुजरात चुनाव से पहले सौराष्ट्र क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ की बैठक
ऑडियो सुनें

गिर सोमनाथ. केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गिर सोमनाथ जिले में वेरावल के विपणन यार्ड भवन में कई घंटे तक यह बैठक चली, जो इस क्षेत्र में 2017 के खराब प्रदर्शन से बचने के भाजपा के प्रयासों पर केंद्रित थी । गुजरात विधानसभा की 182 में से 48 सीट सौराष्ट्र क्षेत्र से आती हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu