लिंगायत महंत को मोहपाश में फंसाया गया: पुलिस को संदेह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Oct 2022 07:42 PM
लिंगायत महंत को मोहपाश में फंसाया गया: पुलिस को संदेह
ऑडियो सुनें

रामनगर. कांचूगल बंदे मठ के महंत को मोहपाश में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल किये जाने का संदेह है जिसकी वजह से कथित तौर पर उन्हें खुदकुशी को मजबूर होना पड़ा. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. यहां मगडी तालुक के केंपूपुरा में स्थित मठ के प्रमुख श्री बसवलिंगेश्वर स्वामी रविवार को मठ परिसर में पूजाघर की खिड़की की ग्रिल से मृत अवस्था में लटके मिले थे.

उनके लिखे कुछ पन्ने पुलिस को मिले हैं जिनमें उन्होंने कुछ लोगों पर उनकी छवि खराब करके उन्हें परेशान करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. सूत्रों ने दावा किया कि मुरुग मठ के प्रमुख महंत शिवमूर्ति मुरुग शरणारू को यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद 45 वर्षीय लिंगायत संत बसवलिंगेश्वर स्वामी को ‘जाल में फंसाया’ गया और अक्सर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu