केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं : अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 29 Oct 2022 06:51 PM
केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं : अनुराग ठाकुर
ऑडियो सुनें

शिमला. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘अराजकता का प्रतीक’ बताया. सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर केजरीवाल की अपील के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों को शामिल करने की अपील की थी.

ठाकुर ने कहा, ‘‘अरंिवद केजरीवाल जो (भव्य) राम मंदिर के निर्माण का विरोध करते थे, अराजकता का प्रतीक हैं. वह फर्जी बात करते हैं. वह लोगों का ध्यान अपनी फर्जी बातों से हटाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना रहे हैं.’’ केंद्रीय मंत्री ने आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो केजरीवाल से पूछा कि क्या उनकी सरकार दिल्ली में मौलवियों की तर्ज पर मंदिर के पुजारियों, गुरुद्वारा के ग्रंथियों और चर्च के पादरियों को 18,000 रुपये देगी.

हिमाचल प्रदेश में जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के खिलाफ कांग्रेस के ‘‘आरोपपत्र’’ के बारे में ठाकुर ने कहा, ‘‘जिनका राष्ट्रीय नेतृत्व जमानत पर है, उन्हें दूसरों के खिलाफ ‘‘आरोपपत्र’’ जारी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.’’ उन्होंने आगे कहा कि ‘‘डबल इंजन’’ सरकार ने हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा नीत सरकार का फिर से सत्ता में आना आवश्यक है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘‘डबल इंजन सरकार की ताकत हर क्षेत्र में दिख रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu