खंडवा में छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 29 Oct 2022 07:06 PM
खंडवा में छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

खंडवा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मदरसे के एक शिक्षक को छह साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. मोघाट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची द्वारा मदरसे में हुयी इस कथित घटना की जानकारी देने के बाद लड़की की मां ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया.

उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के संबंधित प्रावधानो के तहत गिरफ्तार किया है. इस बीच प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पत्रकारों से कहा कि पुलिस को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि क्या आरोपी ने संस्थान की किसी अन्य लड़की के साथ भी ऐसी हरकत की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu