नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर को खेत से एक महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके देवर को गिरफ्तार किया है। दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ंिसह ने बताया कि पल्ला गांव निवासी उमेश ंिसह का अपनी पत्नी आरती के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरती दादरी में रहने वाले अपने देवर राजू के पास पहुंची।
उन्होंने बताया कि आरती ने राजू को पहले डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन जब उसने राजू से पैसे वापस मांगे, तो उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सह ने बताया कि राजू को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।