पांच राज्यों के 63 पुलिसकर्मी गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक से सम्मानित

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 31 Oct 2022 04:22 PM
पांच राज्यों के 63 पुलिसकर्मी गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक से सम्मानित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: देश के पांच राज्यों के 63 पुलिसर्किमयों को वर्ष 2022 के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक’ के लिए नामित किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पदक पाने वालों में दिल्ली के 19, पंजाब के 16, तेलंगाना के 13, महाराष्ट्र के 11 और जम्मू-कश्मीर के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विशेष अभियान पदक पाने वालों में दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी, दो पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारी, दो सहायक पुलिस महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी, दो पुलिस अधीक्षक (एसपी) और तीन पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा सम्मानित होने वाले अन्य पुलिसर्किमयों में निरीक्षक, उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav