भारत जोड़ो यात्रा आज 52वां दिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े होंगे शामिल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 01 Nov 2022 01:24 PM
भारत जोड़ो यात्रा आज 52वां दिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े होंगे शामिल…
ऑडियो सुनें

तेलंगाना: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। राहुल गांधी ने शमशाबाद से आज की पदयात्रा शुरू की है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि खरगे दोपहर हैदराबाद पहुंचेंगे और यात्रा में शिरकत करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद खरगे पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर सोमवार को ओडिशा के भुवनेश्वर से सहायक यात्रा की शुरुआत की और आज असम में भी इस तरह की यात्रा आरंभ करेगी।

रमेश ने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा-ओडिशा भुवनेश्वर से शुरू हुई। यह 24 जि़लों की 2250 किलोमीटर लंबी परिक्रमा होगी। इसकी समाप्ति राजधानी में उस जगह होगी जहां इंदिरा गांधी ने 30 अक्टूबर 1984 को आखऱी बार जनसभा को संबोधित किया था। वही भारत जोड़ो यात्रा-असम गोलोकगंज से सादिया तक (830 किलोमीटर) शुरू होगी। कांग्रेस उन सभी राज्यों में ऐसी सहायक यात्राएं निकालने की तैयारी में है जहां से भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav