मंगलुरु हवाई अड्डे पर 1.46 करोड़ रुपये का सोना जब्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Nov 2022 01:36 PM
मंगलुरु हवाई अड्डे पर 1.46 करोड़ रुपये का सोना जब्त
ऑडियो सुनें

मंगलुरु: सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 22 से 31 अक्टूबर के बीच मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) पर उतरे छह यात्रियों के पास से देश में अवैध रूप से तस्करी कर लाया जा रहा 1.46 करोड़ रुपये मूल्य का 2,870 ग्राम सोना जब्त किया है।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारियों ने जिन छह यात्रियों को पकड़ा है, वे सभी दुबई से मंगलुरु पहुंचे थे।

यात्रियों ने तस्करी कर लाए जा रहे सोने को पेस्ट और पाउडर में बदल दिया था और इसे अपने कपड़ों, जूतों और मलाशय के अंदर छिपाकर रखा था। विज्ञप्ति में बताया गया है कि आठ अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच दुबई से मंगलुरु पहुंचे पांच यात्रियों के पास से 1.59 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav