महिला अधिकार कार्यकर्ता, ‘सेवा’ की संस्थापक इला भट्ट का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Nov 2022 07:00 PM
महिला अधिकार कार्यकर्ता, ‘सेवा’ की संस्थापक इला भट्ट का निधन
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता और ‘सेल्फ एम्प्लॉयड वुमेन्स एसोसिएशन’ (सेवा) की संस्थापक इला भट्ट का आयु संबंधी बीमारियों के चलते बुधवार को निधन हो गया. उनके सहयोगी ने यह जानकारी दी. इला 89 वर्ष की थीं. सेवा भारत ने ट्वीट किया, ‘‘अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जा रहा है कि महिला कामगारों के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाने वालीं हमारी प्रिय एवं सम्मानित संस्थापक श्रीमती इलाबेन भट्ट का निधन हो गया है. हम उनकी विरासत को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘इलाबेन भट्ट के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उन्हें युवाओं के बीच महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा. उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu