धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में चार मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ प्राथमिकी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Nov 2022 07:10 PM
धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में चार मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ प्राथमिकी
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई पुलिस ने शिया समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में चार मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जे.जे. मार्ग थाना पुलिस ने मुंबई में रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर मंगलवार को लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई और कश्मीर के निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

जे.जे. मार्ग थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने कई शिकायतें मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की. हमने शिकायतकर्ता से आॅडियो/वीडियो साक्ष्य जमा करने को कहा है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.’’ अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि एक आरोपी ने सितंबर में पाकिस्तान में रहने वाले एक मौलवी का समर्थन किया था और साथ ही शिया समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी.

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अन्य तीन आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और राष्ट्र विरोधी बात करने का आरोप लगाया है. अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 153-बी और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu