दमोह में सड़क हादसे में दो पुलिसर्किमयों की मौत, तीन घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Nov 2022 02:21 PM
दमोह में सड़क हादसे में दो पुलिसर्किमयों की मौत, तीन घायल
ऑडियो सुनें

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक जीप नाले में गिर गई। इस घटना में दो पुलिसर्किमयों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात हटा-दमोह मार्ग पर हुई।

उन्होंने कहा कि जीप सवार लोग हटा शहर की ओर जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने जीप को टक्कर मार दी जो सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हटा थाना प्रभारी एच आर पांडे ने कहा कि तीन पुलिसर्किमयों सहित जीप में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरक्षक राजीव शुक्ला (35) और नरेश अहिरवाल (34) को हालत गंभीर होने के कारण जबलपुर रेफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav