गुजरात में आप के स्टार प्रचारकों में क्रिकेटर हरभजन, गायक अनमोल गगन मान भी शामिल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 09 Nov 2022 03:42 PM
गुजरात में आप के स्टार प्रचारकों में क्रिकेटर हरभजन, गायक अनमोल गगन मान भी शामिल
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गायक अनमोल गगन मान और क्रिकेटर हरभजन ंिसह सहित 20 लोगों के नाम आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘स्टार प्रचारक’ के रूप में दिए हैं। आप ने इन 20 लोगों के नाम के सूची पार्टी के स्टार प्रचारकों के रूप में निर्वाचन आयोग को सौंपी है।

मीडिया में मंगलवर की रात जारी की गई इस सूची में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप के राज्यसभा सदस्यों संजय ंिसह तथा राघव चड्ढा और गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा, ईशुदान गढ़वी भी शामिल हैं। आप की महिला नेता व पंजाब से विधायक बलजिन्दर कौर, गायक व पंजाब में मंत्री अनमोल गगन मान और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राकेश हिरापारा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

आप के स्टार प्रचारकों की सूची में गुजरात से गढ़वी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोराठिया, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पाटीदार नेता अल्पेश कठिरिया और युवा नेता युवराजंिसह जडेजा शामिल हैं। इनके अलावा गुजरात में आप के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण राम, कोली समुदाय के नेता राजू सोलंकी, उम्मीदवार जगराम वाला और आप की गुजरात प्रदेश महिला संगठन की प्रमुख गौरी देसाई भी स्टार प्रचारक की सूची में हैं।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए आप ने अभी तक 158 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। राज्य में विधानसभा चुनाव एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में होने हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav