नये मामले स्वत: पीठों के समक्ष सूचीबद्ध होंगे: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Nov 2022 02:21 PM
नये मामले स्वत: पीठों के समक्ष सूचीबद्ध होंगे: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने नये मामलों के पीठों के समक्ष सुनवाई के लिए स्वत: सूचीबद्ध होने के लिहाज से शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार को निर्देश दिये हैं। पीठ में न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला के साथ प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि नये मामलों को सुनवाई के लिए स्वत: सूचीबद्ध किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक पंजीकृत सभी मामलों को आने वाले सोमवार तक सूचीबद्ध किया जाएगा। अत: स्वत: एक तारीख दी जाएगी। मामले स्वत: सूचीबद्ध होंगे।’’

तत्काल सुनवाई के लिए मामलों के उल्लेख के लिए पेश वकीलों से प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अगर किसी को तत्काल सुनवाई के लिए कहना है तो हम उसका उल्लेख करेंगे। अन्यथा, हम इन दिशानिर्देशों के साथ इसे निपटाएंगे।’’ न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने बुधवार को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav