भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने का आंदोलन : संजय राउत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Nov 2022 08:07 PM
भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने का आंदोलन : संजय राउत
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ‘‘कड़वाहट के माहौल’’ को खत्म करने और देश को एकजुट करने का एक आंदोलन है. राज्यसभा सांसद राउत ने यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात के बाद संवाददाताओं से यह बात कही.

शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने और कटुता के माहौल को खत्म करने का आंदोलन है. इसका स्वागत किया जाना चाहिए.’’ उन्होंने शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए उनसे मुलाकात की. मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को कथित धनशोधन मामले में संजय राउत की गिरफ्तारी को ‘अवैध’ और ‘निशाना बनाने’ की कार्रवाई करार देते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी थी. इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu