ओडिशा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 11 Nov 2022 10:26 PM
ओडिशा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर
ऑडियो सुनें

कोरापुट. ओडिशा के कोरापुट जिले में विद्रोहियों और सुरक्षार्किमयों के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कोरापुट जिले के बैपरिगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर 10 व 11 नवंबर की दरम्यानी रात को मुठभेड़ हुई.

पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश पंडित ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें कुछ प्रतिबंधित सामग्री के साथ दो अज्ञात माओवादियों के शव मिले हैं.’’ उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कईं अन्य माओवादी घायल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस वक्त हुई जब विशिष्ट विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला पुलिस के र्किमयों वाले सुरक्षा बल मालीपदार, अटलगुडा और बादिलपहाड़ के वन क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे.

माओवादी विरोधी अभियान को अंजाम देते हुए, सुरक्षा र्किमयों ने लगभग 10 से 15 विद्रोहियों को मालीपाड़ा गांव के आसपास के क्षेत्र में डेरा डाले हुए पाया. पंडित ने कहा, ‘‘ सुरक्षार्किमयों को देखते ही माओवादियों ने हमारी एसओजी टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. हमारे लोगों को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.’’ तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन देसी तमंचे, दो माओवादी वर्दी, पांच डेटोनेटर, मोबाइल चार्जर, खाली गोली के खोखे और अन्य सामान बरामद किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu