कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 69वां दिन, राहुल गांधी ने फलेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 15 Nov 2022 11:29 AM
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 69वां दिन, राहुल गांधी ने फलेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की
ऑडियो सुनें

महाराष्ट्र: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 69वां दिन है। राहुल गांधी ने फलेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदीभाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह, के। सी। वेणुगोपाल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट भी इस बैठक में शामिल हुए। यह बैठक सिंह ने बुलाई थी।

सिंह इस यात्रा के मुख्य समन्वयक हैं। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी। सूत्रों ने बताया कि नेताओं ने इन अहम राज्यों में यात्रा की व्यवस्थाओं और लोगों को जुटाने के प्रयासों पर चर्चा की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, अजय माकन के अलावा वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम सोमवार की बैठक में शामिल नहीं थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav