हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, मंडी में था केंद्र, 4.1 रही तीव्रता

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Nov 2022 11:18 PM
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, मंडी में था केंद्र, 4.1 रही तीव्रता
ऑडियो सुनें

शिमला. हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां रात 9:32 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई. इन झटकों से घबराए कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. उनका कहना है कि 10 से 15 सेकेंड तक झटके महसूस होते रहे.

भूकंप पर नजर रखने वाली संस्था नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, मंडी के रोपड़ू के पास नेरी खड्ड जहां ब्यास नदी में मिलती है, वहीं पर भूकंप का केंद्र था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह की जानमाल की हानि की खबर नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav