नोएडा में दो पक्षों में झगड़े के दौरान गोलीबारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 19 Nov 2022 04:05 PM
नोएडा में दो पक्षों में झगड़े के दौरान गोलीबारी
ऑडियो सुनें

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के एक गांव में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षओं में झगड़ा हो गया तथा आपस में मारपीट हुई है। आरोप यह भी है कि एक पक्ष ने गोलीबारी की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौके से कारतूस के दो खोखे मिले हैं।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान ंिसह ने शनिवार को बताया कि अनंगपुर गांव में रहने वाले एक पक्ष ललित और दूसरे पक्ष बॉबी के बीच पुरानी रंजिश है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को दोनों पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों को चोट आई है। ंिसह ने बताया, ‘‘एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनपर गोलियां चलाई हैं। पुलिस को मौके से कारतूस के दो खोखे मिले हैं।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav