सत्ता में आने पर कांग्रेस इन कानूनों को और मजबूत बनाएगी: राहुल गांधी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 21 Nov 2022 12:02 PM
सत्ता में आने पर कांग्रेस इन कानूनों को और मजबूत बनाएगी: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

बुलढाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र चरण के समापन पर रविवार को कहा कि उनका अनुभव बहुत समृद्धकारी रहा। पार्टी ने कहा कि इस यात्रा को चुनावी सफलता में तब्दील होने में थोड़ा वक्त लगेगा। कांग्रेस ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय राजनीति एवं पार्टी के लिए क्रांतिकारी पल है। इससे पहले दिन में गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर पंचायतों एवं अनुसूचित इलाकों का विस्तार अधिनियम (पीईएसए ऐक्ट), वन अधिकार कानून, भूमि अधिकार, पंचायत राज कानून और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे कानूनों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने

कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस इन कानूनों को और मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आदिवासी इस देश के ‘पहले मालिकÓ हैं तथा अन्य नागरिकों की भांति उन्हें भी समान अधिकार हैं। बुलढाणा के नीमखेद में ‘लाइट ऑफ यूनिटीÓ शो का आयोजन किया गया। मशहूर फिल्मकार अमोल पालेकर और उनकी पत्नी , लेखिका-फिल्मकार संध्या गोखले ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया। गांधी ने कहा कि 14 दिनों की इस यात्रा से उन्होंने काफी कुछ सीखा तथा छत्रपति महाराज, बाबा साहब आंबेडकर, छत्रपति साहू महाराज, महात्मा फुले की इस धरती पर उनका अनुभव समृद्धकारी रहा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav