देश का सबसे बड़ा NPA है ‘NDA’: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Nov 2022 09:20 PM
देश का सबसे बड़ा NPA है ‘NDA’: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.  कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 365 प्रतिशत बढ़ गईं और गत पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि बट्टे खाते में डाली गई. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) देश का सबसे बड़ा एनपीए है.

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले पांच वर्षों में 10,09,510 करोड़ रुपये का एनपीए बट्टे खाते में डाला गया, जबकि 1,32,000 करोड़ रुपये की वसूली की गई. सरकार पूंजीपतियों के लिए लोगों के पैसे का इस्तेमाल कर रही है तथा छोटे एवं मझोले उद्योगों को बर्बाद कर रही है. भारत का सबसे बड़ा एनपीए एनडीए है.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर भी कटाक्ष किया और दावा किया कि यह ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ है.

खरगे ने कहा, ‘‘वोटरों को बरगलाने के लिए आज प्रधानमंत्री मोदी 71,000 नौकरी-पत्र बांट रहे हैं. जिस सरकार में 30 लाख पद ख़ाली पड़े हों, उसके लिए ये “ऊंट के मुंह में जीरे” के समान है ! सालाना 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था ! 8 साल में नौकरियाँ देनी थी 16 करोड़, “चुनावी स्टंट” केवल हजÞारों में !’’ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, “पिछले पांच वर्षों में सरकार ने 10,09,510 करोड़ रुपये के एनपीए को बट्टे खाते में डाला है. केवल 13 प्रतिशत कर्ज यानी 1,32,000 करोड़ की ही वसूली हो पायी.”

उन्होंने कहा कि बट्टे खाते में डाले गए एनपीए का मूल्य वित्त वर्ष 2022-23 के राजकोषीय घाटे का लगभग 61 प्रतिशत है. सुप्रिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में एनपीए में 365 प्रतिशत का उछाल आया है तथा जानबूझकर ऋण चुकता नहीं करने के मामलों में राशि 23,000 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2.4 लाख करोड़ रुपये हो गयी है.

उनका कहना था, “इस सरकार में 38 पूँजीपति बड़ा बैंक घोटाला करने के बाद देश छोड़ कर भाग गए. ” उन्होंने सवाल किया, “10,09,510 करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डालने का फैसला किन मानक के चलते हुआ? अभी तक बट्टे खाते में डाली गई राशि के केवल 13 प्रतिशत की ही वसूली हो पायी है, बाकÞी कितनी वसूली सम्भव है? ” कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी पूछा, “जिन उद्योगपतियों को फÞायदा पहुँचाया जा रहा है – उनका नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है? बड़े बड़े घोटाले कर के जो लोग देश छोड़ कर भाग गए हैं, उन्हें वापस लाने की क्या योजना है?”

क्या केजरीवाल माफी मांगेंगे और जैन का इस्तीफा लेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश से जुड़े वीडियो के मामले को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल पर निशाना साधा और सवाल किया कि मालिश करने वाले के बलात्कार का आरोपी होने की बात सामने आने के बाद क्या केजरीवाल माफी मांगेंगे और जैन का इस्तीफा लेंगे.

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अरंिवद केजरीवाल का पाखंड हर पल और हर दिन उजागर हो रहा है. ये लोग राजनीति बदलने आए थे और खुद इस तरह बदल गए.’’ कांग्रेस नेता अलंका लांबा ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन जी जेल में मालिश करवा रहे रहे हैं. दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह फिजियोथेरेपिस्ट की सेवा ले रहे थे. अब सच्चाई सामने आई है कि वह नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के मामले में बंद ंिरकू से मालिश करवा रहे थे.’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘केजरीवाल जी, आपको माफी मांगनी चाहिए या नहीं? जैन का इस्तीफा होना चाहिए या नहीं?’’ लांबा ने कहा, ‘‘हम आम आदमी पार्टी की महिला विधायकों और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष से उम्मीद करते हैं कि वह केजरीवाल से माफी मांगने को कहेंगी और जैन से इस्तीफा देने के लिए बोलेंगी.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu