फॉरेसिंक एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा: इलेक्ट्रिक कटर और आरी-दांत वाले चाकू, श्रद्धा के शव के कैसे हुए टुकड़े…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Nov 2022 12:55 PM
फॉरेसिंक एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा: इलेक्ट्रिक कटर और आरी-दांत वाले चाकू, श्रद्धा के शव के कैसे हुए टुकड़े…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा हत्याकांड को लेकर फॉरेसिंक एक्सपर्ट्स ने एक बड़ा दावा किया है. श्रद्धा वालकर हत्या और आफताब केस को लेकर फॉरेसिंक विशेषज्ञों और वकीलों को संदेह है कि आफताब आमीन पूनावाला ने हत्या को अंजाम देने के लिए बड़े आरी-दांत वाले चाकू का इस्तेमाल किया था. ये फॉरेसिंक विशेषज्ञ और वकील कई ऐसे मामलों को देख चुके हैं, जिनमें अपराध को अंजाम देने के बाद शव के कई टुकड़े कर दिए गए.

28 वर्षीय आफताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वालकर (27) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. दिल्ली पुलिस अभी तक हथियार बरामद नहीं कर पाई है. हालांकि सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों में अपराध में एक बड़े चाकू या आरी के इस्तेमाल का जिक्र किया गया है. पुलिस ने मामले में पूनावाला को गिरफ्तार किया है और ऐसा कहा जा रहा है कि उसने अपराध स्वीकार कर लिया है. हालांकि, उसके वकील ने इस दावे को खारिज किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav