भारत जोड़ो यात्रा: एक लड़के के अपना गुल्लक देने पर राहुल गांधी बोले, ‘यह असीम प्रेम का खजाना है’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Nov 2022 09:03 PM
भारत जोड़ो यात्रा: एक लड़के के अपना गुल्लक देने पर राहुल गांधी बोले, ‘यह असीम प्रेम का खजाना है’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक लड़के की ओर से अपना गुल्लक दिये जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्वीट में कहा कि गुल्लक देने वाले यशराज परमार को उनके साथ चलते हुए देखा जा सकता है, उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि वह गांधी को पसंद करते हैं क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलते हैं.

राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है. यह गुल्लक मेरे लिए अमूल्य है, यह असीम प्रेम का खजाना है.’’ परमार ने कहा कि उन्होंने अपना गुल्लक दिया और गांधी से कहा कि इसका इस्तेमाल यात्रा के लिए करें. अपने जेब खर्च से गुल्लक भरने वाले परमार ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा हिंदुओं और मुस्लिमों को एकजुट करने के लिए है और यह भी कि दोनों में कोई अंतर नहीं है. ये दोनों ही एक हैं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu