टोरंटो. कनाडा में यहां सबवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर 21 वर्षीय भारतीय छात्र को एक अज्ञात शख्स से गोली मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब छात्र काम पर जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान कार्तिक वासुदेव के रूप में हुई है और उसे सेंट जेम्स टाउन में शेनबोर्न टीटीसी स्टेशन के ग्लेन रोड प्रवेश द्वार पर बृहस्पतिवार शाम गोली मारी गई थी. टोरंटो पुलिस सेवा ने एक बयान में बताया कि मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद वासुदेव को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. टोरंटो पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे. साथ ही ऐसे लोगों की तलाश भी की जा रही है, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया हो.
टोरंटो में भारतीय छात्र की हत्या, विदेश मंत्री जयशंकर ने शोक जताया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 09 Apr 2022 04:54 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
- 2 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
- 3 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- 4 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
By www.navabharat.news
Tags: