विनिर्माण की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहा है भारत: प्रधानमंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Nov 2022 10:08 PM
विनिर्माण की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहा है भारत: प्रधानमंत्री
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विनिर्माण की दुनिया में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. भारत में बने मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना होने पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह बात कही है. प्रधानमंत्री ने यह टिप्प्णी इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर के उस ट्वीट पर की जिसमें उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर अप्रैल-अक्टूबर में मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना से अधिक हो गया है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि भरी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के कारण मोबाइल फोन निर्यात सात महीनों में पांच अरब डॉलर को पार कर गया है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 2.2 अरब डॉलर था.’’ केंद्रीय मंत्री के ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘विनिर्माण की दुनिया में भारत लगातार प्रगति कर रहा है.’’ घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और उत्पादों को वैश्विक रूप से र्प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने मोबाइल विनिर्माण के लिए पीएलआई योजना की शुरुआत की थी. सरकार के मुताबिक इस योजना के पीछे की रणनीति इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देना और बड़े पैमाने पर निवेश आर्किषत करना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu