श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में भी अपना गुनाह कुबूला…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Nov 2022 12:08 PM
श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में भी अपना गुनाह कुबूला…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में भी अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में माना है कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की. लेकिन आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है. आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट करने वाले फॉरेंसिक अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है.

सूत्रों के मुताबिक, पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब का व्यवहार बिल्कुल समान्य रहा. आफताब ने कहा कि उसने पहले ही पुलिस को सब कुछ बता दिया है. अब एक्सपर्ट आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट बना रहे हैं. रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपी जाएगी. इस रिपोर्ट से पुलिस को जांच में सहयोग मिलने की उम्मीद है.

आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट होना है. नार्को टेस्ट से पहले आफताब का प्री मेडिकल टेस्ट कंडक्ट किया गया. ये प्री मेडिकल टेस्ट FSLलैब में ही कराए गए. उनकी आज रिपोर्ट आ जाएगी. आफताब का नार्को टेस्ट अंबेडकर अस्पताल में होगा.

आफताब पर 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है. श्रद्धा आफताब की गर्लफ्रेंड थी. दोनों मुंबई के रहने वाले थे. यहां वसई में दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे. बाद में दोनों ने दिल्ली रहने का फैसला किया. दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे. 18 मई को श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था. इसके बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा. वह रोज रात में महरौली के जंगल में शव के एक टुकड़े को फेंकने जाता था. पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav