आंध्र प्रदेश में शिक्षकों की चुनावी या कोई अन्य ड्यूटी नहीं लगेगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Nov 2022 07:15 PM
आंध्र प्रदेश में शिक्षकों की चुनावी या कोई अन्य ड्यूटी नहीं लगेगी
ऑडियो सुनें

अमरावती. आंध्र प्रदेश में सरकारी शिक्षक अब से बच्चों को पढ़ाने के अलावा और कोई अन्य काम नहीं करेंगे. राज्य सरकार ने आंध्र प्रदेश के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार नियम-2010 में संशोधन करते हुए शिक्षकों को ‘‘गैर-शैक्षणिक उद्दश्यों’’ के लिए तैनात करने पर रोक लगा दी है.

आरटीई कानून नियमों में संशोधन से शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी, जनगणना और ऐसे ही अन्य कार्यों के लिए तैनात नहीं किया जा सकेगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने मंत्रियों और विधायकों के निजी सहायकों के तौर पर शिक्षकों की तैनाती को पहले ही रद्द कर दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu