सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत …

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 03 Dec 2022 11:16 AM
सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत …
ऑडियो सुनें

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मोहनगंज थानाक्षेत्र के इंहौना मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में लखीमपुर में यातायात पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज ज्ञान चंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस जवान सुनील कुमार (30) थानाक्षेत्र के गांव पूरे शिव ंिसह के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आये थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात सुनील कुमार मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुनील कुमार यातायात पुलिस में सिपाही के पद पर लखीमपुर में तैनात थे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav