गुजरात चुनाव: प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान का आ’’ान किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Dec 2022 12:27 PM
गुजरात चुनाव: प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान का आ’’ान किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर मतदाताओं से बड़ी संख्या में मताधिकार का उपयोग करने का आ’’ान किया। उन्होंने ट्वीट किया, “गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे। ज्ञात हो कि अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं। दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती बृहस्­पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी।

सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। मतदान के लिए 26 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सात मंत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। अन्­य भाजपा नेताओं में हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस नेता सुखराम राठवा तथा जिग्नेश मवानी, आम आदमी पार्टी के भरत ंिसह वाखला और भीमा भाई चौधरी भी इस चरण में उम्­मीदवार हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav