अहमदाबाद: आणंद में अंकलाव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केशवपुरा मतदान केंद्र पर स्थिति को नियंत्रण में किया, जहां मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर हाथापाई हुई.
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को पहले चरण के मतदान के बाद, 182 सीटों वाली विधानसभा की शेष 93 सीटों के लिए इस चरण में मतदान है, जिसमें 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच मुख्य मुकाबला है. राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्से के 14 जिलों में सभी राजनीतिक दलों ने गहन चुनाव प्रचार किया है. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे चरण के प्रत्याशियों में 285 निर्दलीय भी शामिल हैं.